Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सेर पर सवा सेर (santa aur banta)

सेर पर सवा सेर!

एक बार संता और बंता दोनों एक दुकान पर गए।
वहाँ सब लोगों को अपने काम में व्यस्त देख कर बंता ने 3 चॉकलेट चुरा लिए।
जब दोनों बाहर आये तो बंता अपनी ढींगे हांकने लगा कि वो बहुत चालाक है।
उसने 3 चॉक्लेट चुराए और किसी को पता भी नहीं लगने दिया।
तुम ऐसा नहीं कर सकते।यह सुनकर संता को भी गुस्सा आ गया और बोला, "चलो मैं तुम्हें इससे भीबढ़िया चीज़ दिखाता हूँ।
"वो दोनों वापिस अंदर चले गए।
अंदर जाकर संता ने दुकानदार से कहा,"क्या तुम जादू देखना चाहते हो?
"दुकानदार ने कहा, "हाँ, ठीक है।
"संता: तो फिर मुझे एक चॉकलेट दो।
दुकानदार ने संता को चॉकलेट दी और संता ने वो चॉकलेट खा ली और दूसरी चॉकलेट मांगी।
दुकानदार ने दूसरी चॉकलेट भी दे दी तो संता ने उसे भी खा लिया।
अब संता ने दुकानदार से तीसरी चॉकलेट मांगी और वो भी खा ली।
दुकानदार ने पूछा, "इसमें जादू कहाँ है?
"संता: मेरे दोस्त की जेब देखो तो तुम्हें तुम्हारी तीनों चॉकलेट वापिस मिल जाएँगी!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ